{"_id":"5e209da98ebc3e4b3412b5de","slug":"deoria-deoria-news-gkp3374807183","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान निधि के लिए भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान निधि के लिए भटक रहे किसान
विज्ञापन
सदर तहसील में आयोजित भारतीय किसान यूनियन के किसान पंचयत को जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप शाही ने
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने तहसील में लगाई पंचायत
11 सूत्री मांगपत्र सीआरओ को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भारतीय किसान यूनियन ने सदर तहसील में बृहस्पतिवार को पंचायत लगाई। प्रधानमंत्री फसल बीमा में किए गए धांधली और किसान सम्मान निधि में मनमानी किए जाने पर किसानों ने नाराजगी जाहिर की। पंचायत स्थल पर पहुंचे अफसरों ने किसानों से वार्ता की और डीएम को संबोधित 11 सूत्री मांगपत्र लिया।
भाकियू के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि किसानों के साथ कृषि मंत्री के जिले में धोखा किया जा रहा है। अफसरों की मनमानी से जिले के किसान परेशान हो रहे हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर किसानों के साथ बीमा कंपनियां धोखा कर रही हैं। करोड़ों रुपये प्रीमियम लेने वाली बीमा कंपनी अब मुआवजा देने से इन्कार कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों से वरासत के नाम पर लेखपाल और कानूनगो धन उगाही कर रहे हैं, इसे भाकियू बर्दाश्त नहीं करेगा। शाम को पंचायत स्थल पर पहुंचे सीआरओ रामसहाय यादव, तहसीलदार, जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों से आधे घंटे तक वार्ता की और मांगों को बहुत जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान हरिकेश मौर्य, उमेश चंद्र यादव, चंद्रदेव सिंह, मदन चौहान, शिवचंद यादव, देवनाथ यादव, विनय कुमार सिंह, चंद्रभान गोड़, प्रमोद सिंह, कैलाश यादव, कृष्णकांत सिंह, मारकंडेय सिंह आदि मौजूद रहे।