{"_id":"5e209d078ebc3e4b166c3809","slug":"deoria-deoria-news-gkp3374804108","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटपाररानी महोत्सव का हुआ आगाज, देशभक्ति की दिखी झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटपाररानी महोत्सव का हुआ आगाज, देशभक्ति की दिखी झलक
विज्ञापन
भाटपार रानी महोत्सव में सामने बैठी मुख्य अतिथि शहीद प्रेम सागर की पत्नी ज्ञानती देवी उनकी पुत्र?
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
------------------
शहीद की पत्नी और सांसद ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली
संगीत, नृत्य और खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी।नगर के बीआरडी इंटर कॉलेज परिसर में भाटपाररानी महोत्सव 2020 का आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ। गीतों की धुन और खेलकूद प्रतियोगिता से महोत्सव में चार चांद लग गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद प्रेम सागर की पत्नी ज्ञांती देवी और विशिष्ट अतिथि सलेमपुर सांसद रविंदर कुशवाहा ने ध्वजारोहण और राष्ट्रगान धुन के साथ किया।
सांसद रविंदर कुशवाहा ने कहा कि तहसील स्तर पर महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य तहसील क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को मंच पर लाना है, ताकि वह अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ सकें।इस प्रकार का आयोजन भाटपाररानी में पहली बार शुरू हुआ है जो आगे भी जारी रहेगा।अवसर नहीं मिलने के कारण ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं उभर नहीं पाती हैं। महोत्सव में शामिल हुए इलाके के विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, स्कूल चलो अभियान तथा नृत्य गीत के साथ आकर्षक प्रस्तुति दी। स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। दिल्ली से आए विनय तिवारी ने रावण अष्टांग शिव स्त्रोत पर भरतनाट्यम नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति से लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान एडीएम प्रशासन राकेश पटेल, एसडीएम ओमप्रकाश, नायब तहसीलदार करण सिंह ,डॉ. पवन राय, जयनाथ कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, संतोष पटेल, प्रधानाचार्य डॉ. विनय पांडेय ,डॉ. भानुप्रताप सिंह ,विपिन यादव, डॉ राजेश सिंह ,डॉ. विनीत यादव, राय अब्राहम, रितेश चंद्रा ,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय सिंह ,अजय सिंह ,दीन दयाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
इनसेट
नगर में निकाला मतदाता जागरूकता रैली
भाटपाररानी। महोत्सव में लगभग 40 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बैंड बाजों के धुन पर आकर्षक मार्चपास्ट किया। जिसकी सलामी शहीद की पत्नी ज्ञांती देवी, सांसद रविंदर कुशवाहा और एडीएम प्रशासन राकेश पटेल ने लिया। इसके पूर्व नगर के ज्ञान कुंज एकेडमी ,सेंट जोसेफ ,शिवम साइंस एकेडमी, सेंट जेवियर्स, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैंसही, विवेकानंद स्टडी क्लासेस, बेलपार के छात्रों ने नगर में बैंड बाजों के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
इनसेट
छात्र-छात्राओं ने लगाई प्रदर्शनी, अतिथियों ने सराहा
देवरिया। विद्यार्थियों द्वारा स्वनिर्मित वैज्ञानिक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। मेहंदी, चित्रकला प्रतियोगिता, साज सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। शहीद की पत्नी ज्ञांती देवी, सांसद रविंदर कुशवाहा, एडीएम प्रशासन राकेेेश पटेल ने प्रदर्शनी और अन्य विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। महोत्सव में कुश्ती ,दौड़ ,लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, फुटबाल, वॉलीबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसका परिणाम महोत्सव के दूसरे दिन घोषित होगा।