फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

सकरापार ढाले के पास ट्रेन से कटकर राजमिस्त्री ने दी जान

Thu, 02 Jan 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
deoria
ट्रेन से कटकर राजमिस्त्री ने दी जान
विज्ञापन

बुधवार को ही दुबई से स्वदेश लौटा था नंदलाल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली के सकरापार ढाले के पास बृहस्पतिवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक शख्स ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर बाद उसकी शिनाख्त की। मौके पर पहुंचे परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बुधवार को ही वह दुबई से स्वदेश लौटा था।

साकेतनगर मोहल्ले का रहने वाला नंदलाल पाल (45) दुबई में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। परिवारवालों के अनुसार कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। वहां रह रहे रिश्तेदारों ने वापस भेज दिया। बुधवार को नंदलाल घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार भोर में वह किसी को बिना कुछ बताए घर से निकला और सकरापार ढाले के पास जाकर किसी ट्रेन से कट गया। सकरापार के साथ ही आसपास के गांव के लोग रेलवे लाइन की तरफ गए। शव देखकर सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास कोई कागजात नहीं मिला, जिससे कि उसकी पहचान हो सके। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसकी पहचान हुई तो परिवारवाले मौके पर पहुंचे। मृतक नंदलाल की पत्नी मीरा देवी, बेटी शिब्बू, निशा, बेटे दीपक और विशाल के साथ ही भाई पिंटू और सुनील का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारवालों को सौंप दिया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर नंदलाल ने जान दी है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed