{"_id":"5e0797938ebc3e878d5d6db3","slug":"deoria-deoria-news-gkp335075525","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले से नौ होनहारों ने की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले से नौ होनहारों ने की दावेदारी
विज्ञापन
इंस्पायर अवॉर्ड के लिए नौ होनहारों ने की दावेदारी
31 जनवरी को एमएसआई कॉलेज गोरखपुर में होगी प्रदर्शनी
परिषदीय के सात और माध्यमिक के दो छात्रों का हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। इंस्पायर अवॉर्ड योजना के अंतर्गत आयोजित जिलास्तरीय प्रोजेक्ट एवं मॉडल प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने को जिले के नौ छात्रों का चयन किया गया है। गोरखपुर के एमएसआई इंटर कॉलेज में 31 जनवरी को होने इस प्रदर्शनी में चयनित छात्र-छात्राएं अपनी दावेदारी करेंगे। इसमें सफल हुए तो मंडल व उसके बाद स्टेट व नेशनल प्रदर्शनी में भी इन्हें प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
चयनित विद्यार्थियों में दो परिषदीय स्कूलों के और दो माध्यमिक विद्यालय के छात्र हैं। इंस्पायर अवॉर्ड के लिए आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिलईबेलवा (देवरिया सदर) से खुशबू कुमारी व नंदिनी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवधरिया (भलुअनी ) से पवन सिंह व ऋषभ सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लबकनी (गौरी बाजार) से नेहा यादव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सचौली पटवनिया (रुद्रपुर) से मनीषा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंदपुर (भाटपाररानी) से राजकुमार का चयन हुआ है। वहीं माध्यमिक स्तर पर हनुमान विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बरांव (बरहज) से मनीषा एवं पीएसएस इंटर कॉलेज (सलेमपुर) से गगन खरवार का नाम शामिल है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से प्रतिवर्ष दिए जाने वाले इस अवॉर्ड के लिए कक्षा छह से 10 तक के विज्ञान विषय के विद्यार्थियों को अपने नवप्रवर्तनीय विचार के लिए बीते जुलाई माह में ऑनलाइन नामांकन कराने के लिए आवेदन मांगे गए थे। बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि इंस्पायर अवॉर्ड का मूल उद्देश्य स्कूली बच्चों में विज्ञान विषय में रचनात्मकता एवं नवप्रवर्तनीय विचार को विकसित करने को अभिप्रेरित करना है। इस अवार्ड के तहत बच्चों को पुरस्कार में धनराशि भी दी जाता है। इसके बाद राज्यस्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा।