फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी में हिमांशु को मिला रजत

Thu, 26 Dec 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
deoria
हिमांशु सिंह का प्रेसवार्ता। - फोटो : DEORIA
डाक टिकट प्रदर्शनी में हिमांशु को मिला रजत
विज्ञापन

मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित हुई प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुंबई में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी में न्यू कालोनी निवासी हिमांशु सिंह रजत पदक जीता है। गांधी थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में 72 अंक लेकर उन्होंने दूसरा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। हिमांशु ने शुक्रवार को बताया कि पांच दिवसीय राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में 18 से 22 दिसंबर तक फिलैटली कांग्रेस ऑफ इंडिया और भारतीय डाक विभाग की ओर से आयोजित हुई थी। यह प्रदर्शनी महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर समर्पित एवं गांधी: ए मैन ऑफ द मिलेनियम विषय पर आधारित थी। इसमें पूरे देश से 215 प्रतिभागियों ने भाग लिया और एक हजार से अधिक फ्रेम विषय से संबंधित लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि उनके संग्रह में खादी कपड़ों पर जारी विश्व का पहला डाक टिकट, महात्मा गांधी पर वर्ष 1948 में 10 रुपये वाला जारी बहुमूल्य डाक टिकट, खादी पर जारी विशेष आवरण, लकड़ी पर जारी कवर, सूखे पत्ते पर इसी साल जारी हुए विशेष आवरण को वहां लोगों ने खूब पसंद किया। उन्होंने बताया कि गांधी पर जारी डाक टिकटों की विश्व में सर्वाधिक मांग है। पांच दिवसीय प्रतियोगिता के बाद हुए समापन समारोह में उन्हें सिल्वर पदक चीफ पोस्टमास्टर जनरल महाराष्ट्र एचसी अग्रवाल व फिलैटली कांग्रेस ऑफ इंडिया की अध्यक्ष दमयंती पिट्टे की ओर से प्रदान किया गया। उपलब्धि पर अनिल गुप्ता, विजय पटेल, अजय उपाध्याय, संतोष गुुप्ता, जगजीत सिंह सलूजा, देवांश वर्मा आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed