फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने पीछे से मारा टक्कर, खलासी सीट पर बैठे चालक की मौत

Tue, 03 Sep 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
deoria
पॉलिटेक्निक के पास खडे ट्रक में घुसा डीसीएम चालक की मौत। - फोटो : DEORIA
खड़े ट्रक में दूसरे ने मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन

ट्रक छोड़कर खलासी भागा, मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से निकाला शव
सीतापुर से सेब लादकर ट्रक सलेमपुर जा रहा था, पॉलीटेक्निक के पास हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/बैतालपुर। झपकी आने से ट्रक चालक ने खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। खलासी सीट पर बैठे चालक की मौत हो गई। घटना सदर कोतवाली के राजकीय पॉलीटेक्निक के पास मंगलवार की सुबह हुई। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने गैस कटर से ट्रक को काटकर शव बाहर निकलवाया। मृतक सीतापुर का रहने वाला था। पुलिस ने शव घरवालों को सौंप दिया है।

सीतापुर के सदर कोतवाली के बड़ा गांव निवासी नाजिम (36) पुत्र शमसुद्दीन ट्रक चालक था। सोमवार की रात वह एक ट्रक पर सेब लादकर सलेमपुर के लिए चला। ट्रक पर खलासी भी था। नींद आने पर नाजिम ने खलासी को ट्रक चलाने के लिए दे दिया। मंगलवार की भोर में ट्रक चला रहा खलासी सदर कोतवाली के राजकीय पॉलीटेक्निक के पास पहुंचा था कि उसे झपकी आ गई। अनियंत्रित हुई ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि खलासी सीट पर सो रहे चालक नाजिम की मौत हो गई। मौका देखकर ट्रक चला रहा खलासी भाग गया। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर से ट्रक के कुछ हिस्सों को कटवाना पड़ा। पुलिस ने ट्रक के नंबर से मालिक के बारे में जानकारी लेकर सूचना दी। दोपहर बाद परिवारवाले पहुंचे और शव की पहचान नाजिम के रूप में की। परिवारवालों को खलासी के बारे में जानकारी नहीं है। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि नींद आने से ट्रक चला रहे खलासी ने पीछे से दूसरे ट्रक में टक्कर मार दिया। नाजिम के परिवारवाले आए हैं। आवश्यक कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed