फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

नंद के घर आनंद भयो... जय कन्हैया लाल की

Fri, 23 Aug 2019 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
deoria
नगर पालिका परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी अवसर पर सजायी गयी झांकी। - फोटो : DEORIA
नंद के घर आनंद भयो... जय कन्हैया लाल की
विज्ञापन

जयघोष के बीच रात 12 बजे पूजा पंडालों, मंदिरों एवं घरों में हुआ कान्हा का जन्म
रामजानकी मंदिर में प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्घालु, पुलिस लाइन परिसर में लगा मेला
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिले में शुक्रवार को पूरे भक्ति भाव से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। गृहस्थ लोगों ने पूरे दिन उपवास रहकर भगवान की आराधना की। युवा और बच्चे झांकियां सजाने की तैयारी में जुटे रहे। पूरे दिन भजन कीर्तन के बाद रात में 12 बजे विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा पंडालों में कान्हा का जन्म हुआ। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की... के उद्घोष से पूरा क्षेत्र देर रात तक गूंजता रहा। कई स्थानों पर शनिवार को भी जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
शहर के नगरपालिका परिसर में झांकियों को सजाने का क्रम पूरे दिन चलता रहा। एक तरफ झांकियां सज रही थी तो दूसरी ओर उसका दीदार करने वालों की भी भीड़ पहुंचती रही। राघवनगर, हनुमान मंदिर, न्यू कॉलोनी, रामगुलाम टोला, मालवीय रोड सहित अन्य क्षेत्रों में पूजा पंडाल लगाकर झांकियां सजाई गई। भगवान की बाल लीलाओं को प्रदर्शित करती झांकियां खूब पसंद की गई। यहां नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह की देखरेख में जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस लाइन परिसर के मंदिर की भव्य सजावट सभी को आकर्षित कर रही थी। यहां मेले का भी परिवार संग आए लोगों ने आनंद लिया। मंदिर के पुजारी नारायण मणि त्रिपाठी ने बताया कि परिसर में जन्मोत्सव का कार्यक्रम शनिवार को मनाया जाएगा। पर्व के अवसर पर मंदिर एवं परिसर को सजाने एवं बाहर मेले का आयोजन किया गया है। श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीरामलीला समिति की ओर से जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कलाकार सुजीत कुमार एवं उनकी टीम ने राधाकृष्ण की झांकी एवं सती वियोग की नृत्य नाटिका एवं भजन प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने को मजबूर कर दिया। जन्मोत्सव के बाद भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया गया। राघवनगर के दुर्गा मंदिर परिसर के नजदीक, नगरपालिका रोड में रखी गई झांकियां भी सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। मोतीलाल रोड स्थित मंदिर पर पूरे दिन भजन कीर्तन चला।
विज्ञापन

भजन कीर्तन में सराबोर रहे साधक
सलेमपुर। नगर के मुरली मनोहर मंदिर में पूरी रात महिला-पुरुष श्रद्घालुगण भक्ति भाव में भजन कीर्तन में डूबे रहे। आकर्षक झांकियों का लोगों ने दर्शन पूजन कर जन्मोत्सव का आनंद उठाया। प्रमुख गलियों एवं वार्डों में युवा समितियों की ओर से रखी गई भगवान की विभिन्न रूपों की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। कोतवाली परिसर में में सजी झांकियों एवं भजन कीर्तन का भक्तों ने खूब आनंद लिया। तहसील क्षेत्र के बंजरिया, पड़री बाजार, चकरा गोसाई, पुलिस चौकी, बरठा बाबू, मईल, भागलपुर, लार, भटनी, लाररोड आदि जगहों पर भी भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकियां सजाई गई थी। मौके पर कलाकारों ने भगवान के बाललीलाओं का मनमोहक अंदाज में प्रस्तुतिकरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed