{"_id":"5d60180f8ebc3e013b2834c3","slug":"deoria-deoria-news-gkp3186970108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों समेत छह पर जानलेवा हमला, लूट, बलवा का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भाइयों समेत छह पर जानलेवा हमला, लूट, बलवा का केस दर्ज
विज्ञापन
सगे भाइयों समेत छह पर संगीन धाराओं में केस
हियुवा नेता पर हुए हमले का मामला, हिरासत में लिए गए दो आरोपी गए जेल
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। हियुवा नेता और उनके भाई की पिटाई के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को सगे भाइयों समेत छह आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा, लूट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। हिरासत में लिए गए दो आरोपी जेल भेज दिए गए हैं, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
कार में बाइक की टक्कर लगने के विवाद में बुधवार की शाम स्थानीय गांव निवासी नंदेश्वर की कार सवार युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। विवाद की सूचना पर पहुंचे बड़े भाई हियुवा के ब्लॉक पदाधिकारी संजय राय को भी आरोपियों ने पीटा। उनकी सोने की चेन भी लूटने का आरोप है। दोनों भाइयों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया था, जबकि दूसरे को रात में दबिश देकर पकड़ा। घटना की वीडियो वायरल होने के बाद उग्र ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। हियुवा नेता की मां व पत्नी ने गोरखपुर में सीएम से मिलकर न्याय की गुुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शुक्रवार को तीन भाइयों राजेश उर्फ भीम दीक्षित, दुर्गानंद दीक्षित, सुबोध दीक्षित और चंदन उर्फ आदित्य दीक्षित निवासी सुरहां, सुधाकर उपाध्याय, दिवाकर उपाध्याय निवासी खुखुंदू के खिलाफ बलवा, प्राणघातक हमला, लूट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। हिरासत में लिए गए चंदन और सुधाकर को जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। हिरासत में लिए गए चंदन और सुधाकर को जेल भेज दिया गया है।