{"_id":"5d5ecb8e8ebc3e6c4e709bdd","slug":"deoria-deoria-news-gkp3185869151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने पकड़ी बाजार में रोपा धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने पकड़ी बाजार में रोपा धान
विज्ञापन
पकड़ी बाजार में सड़क पर बने गड्ढो में धान रोपते सपाई
- फोटो : DEORIA
सपाइयों ने पकड़ी बाजार में रोपा धान
सरकार को आइना दिखा रही गड्ढायुक्त सड़कें
पकड़ी देवरिया मार्ग पर जानलेवा बने पानी से भरे गड्ढे
अमर उजाला ब्यूरो
पकड़ी बाजार। सड़क के गड्ढे नहीं भरे जाने से नाराज सपाइयों ने गुरुवार को पकड़ी चौराहे पर सड़क के गड्ढों में धान रोपकर विरोध जताया। सरकार के गड्ढामुक्ति अभियान को छलावा बताया। सपाइयों ने कहा कि पकड़ी से देवरिया जाने वाली सड़क पर हर कदम पर गड्ढा है। बरसात में सड़क पर बने गड्ढों मे पानी भर से राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। पकड़ी बाजार के मुख्य चौराहा पर जलभराव से सड़क टूट गई है। बारिश में सड़क का पानी दुकानों में जा रहा है। गड्ढा मुक्ति के नाम पर सरकारी रुपये का बंदरबांट हो रहा है। जल्द सपा जिले की सड़कों के हाल को लेकर आंदोलन करेगी। इस दौरान सयुस के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, सछास जिलाध्यक्ष मनोज यादव, विजय रावत, हरिओम यादव, मनोज यादव, डॉ. अली शेर आदि मौजूद रहे।