{"_id":"5d5ecad68ebc3e6c6a2093e3","slug":"deoria-deoria-news-gkp3185861141","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर गच्चा खा गई लार पुलिस, गुठनी में पकड़ी गई 50 लाख की शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर गच्चा खा गई लार पुलिस, गुठनी में पकड़ी गई 50 लाख की शराब
विज्ञापन
ुठनी के श्रीकरपुर चेक पोस्ट पर पकड़ी गई ट्रक में लकड़ी में छिपाकर रखा गया शराब
- फोटो : DEORIA
गुठनी में पकड़ी गई 50 लाख की शराब
गुठनी पुलिस ने चालक समेत दो को पकड़ा, लकड़ी के बीच छिपाकर ले जा रहे थे शराब
अमर उजाला ब्यूरो
लार। अवैध शराब लदी ट्रक को पकड़ने में मेहरौना पुलिस लगातार दूसरे दिन भी गच्चा खाई। बॉर्डर पारकर बिहार में दाखिल होते ही शराब लदी ट्रक को गुठनी पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक के अंदर लकड़ी के बीच शराब छिपाकर हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इससे पूर्व बुधवार को भी अवैध शराब लदी ट्रक बार्डर पारकर बिहार में घुस गई थी। गुरुवार की भोर में श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर गुठनी पुलिस ने लकड़ी लदे एक ट्रक को रोका। जांच के दौरान लकड़ी के अंदर हरियाणा निर्मित शराब लदा था। गिरफ़्तार चालक की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिला के गनौर थाना के उड़ीसीपुर गांव निवासी सत्यबीर और दूसरा सह चालक सुनील के रूप में हुई। बरामद शराब हरियाणा निर्मित इंपेरियल ब्लू है। इसकी कीमत करीब 50 लाख बताई जा रही है। एसओ मनोरंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों पर केस दर्ज कर लिया गया है। बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख बताई जा रही है।
वसूली करता है सिपाही
लार। मईल थाने से एक सिपाही का स्थानांतरण लार थाने पर हुआ है। पूरे दिन सिपाही सफेदपोशों के साथ लार इलाके में भ्रमण करता है और थाने से जुड़े मामले का निस्तारण थाना गेट पर एक चाय की दुकान पर कराता है। चर्चा है कि रात को यह सिपाही भागलपुर चेक पोस्ट पर पहुंच जाता है और वहां पर वाहनों से वसूली करता है। मईल एसओ के पास इसकी शिकायत भी पहुंची है, बावजूद सिपाही पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है।