{"_id":"5d45be628ebc3e6d16353272","slug":"deoria-deoria-news-gkp316413135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज पर मां पार्वती की विधि विधान से सुहागिन महिलाओं ने की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज पर मां पार्वती की विधि विधान से सुहागिन महिलाओं ने की पूजा
विज्ञापन
राणी सती दादी मंदिर पर मरवाडी समाज की महिलाओ ने हरियाली तीज मनाया।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाओं ने की पूजा
सुबह से ही पूजन की तैयारी में जुटी थी व्रतधारी महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिले में हरियाली तीज शनिवार को पूरे भक्ति भाव से मनाई गई। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रहकर मां पार्वती की पूजा की। कुमकुम, सिंदूर, हल्दी, चंदन, चूड़ी, रंगीन पुष्प, रीबन, पैर के लिए महावर, वस्त्र, आभूषण, फल आदि चढ़ाकर गौरी से सदैव सुहागिन बने रहने की मनोकामना की। पूजन के बाद उन्होंने ब्राह्मण को दान पुण्य भी दिया। भगवान शिव को प्रिय माह माने जाने वाले सावन के पवित्र अवसर पर पड़ने वाले हरियाली तीज को लेकर सुहागिन महिलाओं में सुबह से खूब उत्साह रहा। भोर में कई महिलाओं ने स्नान-ध्यान कर, पूरे साज शृंगार के साथ शिवालयों में पहुंचकर मां पार्वती की पूजा की। जिन महिलाओं ने व्रत रखा था, उन्होंने दोपहर बाद से पूजा शुरू की। पहले गौरी का शृंगार कर उन्हें विविध प्रसाद सामग्रियों का भोग लगाया। मां को चढ़ाई चीजों में से सिंदूर का प्रसाद ग्रहण किया। ज्योतिषाचार्य पं. शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि हरियाली तीज का सीधा संबंध मां पार्वती की विशेष आराधना से है। सुहागिन महिलाएं वैधव्यता के दोष को दूर करने एवं सदा सुहागिन रहने के लिए विधि विधान से यह व्रत पूरा करती हैं। हरियाली तीज पर व्रत रहने वाली महिलाएं रविवार की सुबह शुभ मुहूर्त में पारण करेंगी।