फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

नगर पालिका ने खाली कराया अतिक्रमण

Sat, 03 Aug 2019 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
deoria
कचहरी चौराहे से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण। - फोटो : DEORIA
फोटो-
विज्ञापन

----
- 30 से 40 दुकानदारों ने जमाया था अवैध कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एक पखवारे से चले मंथन के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार को अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की। सिविल लाइंस रोड स्थित शिव मंदिर से लगायत कचहरी गेट तक नालियों से अवैध कब्जा हटाया गया। इस दौरान दुकानदारों व नायब तहसीलदार के बीच नोंकझोक हुई। कुछ लोग नाली की जमीन को नगर पालिका से पट्टा होने की बात कहकर कब्जा न छोड़ने की जिद पर अड़े हुए थे। भारी पुलिस बल के आगे उनकी एक न चली। जेसीबी के सहारे करीब तीन दर्जन गुमटी व चाय की दुकानें तोड़ी गईं।

बरसात के चलते शहर में हुए जल भराव को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने नगर पालिका को एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटवाने का अल्टीमेटम दिया था। मंत्री के निर्देश पर हरकत में आए नगर पालिका के जिम्मेदारों ने अतिक्रमणकारियों से स्वत: कब्जा हटाने का एलान किया। बावजूद इसके अतिक्रमणकारी डंटे रहे। शनिवार को लाव-लश्कर के साथ पहुंची जिला व नगर प्रशासन की टीम ने शिव मंदिर से लगायत कचहरी गेट तक अभियान चलाकर नालों को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया। कुछ जगहों पर प्रभावशाली लोगों की पैरवी आने के चलते प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed