फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

आधे शहर में आठ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Thu, 01 Aug 2019 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
deoria
आधे शहर में आठ घंटे तक ठप रही आपूर्ति
विज्ञापन

सिविल लाइन, राघवनगर, न्यू कॉलोनी सहित मुख्य इलाकों में ठप रही बिजली
जिला अस्पताल के लिए 33 हजार केबल बिछाने के लिए हुआ काम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। उमसभरी गर्मी में गुरुवार को आधा शहर घंटों बिजली कटौती से छटपटाता रहा। जिला अस्पताल के लिए स्वतंत्र फीडर के माध्यम से 33 हजार केबल बदलने के मकसद से उपकेंद्र पर कार्य के चलते हुई कटौती से सिविल लाइन, न्यू कॉलोनी, कचहरी, वाटर वर्क्स, कोर्ट फीडर बंद रहा। सुबह 10 बजे से बंद हुई बिजली शाम छह बजे के बाद चालू हुई। इस बीच उपभोक्ता गर्मी से राहत के लिए हलकान रहे।
जिला अस्पताल में 24 घंटे आपूर्ति के लिए हॉटलाइन कनेक्शन लिया गया है। करीब आठ पूर्व फोरलेन निर्माण के दौरान पीडब्लूडी की लापरवाही से केबल कट गया, जिसके बाद से ही अस्पताल की हॉटलाइन आपूर्ति बंद है। जिला अस्पताल व महिला अस्पताल को न्यू कॉलोनी और कचहरी फीडर से जोड़कर बिजली आपूर्ति की जा रही है। सामान्य फीडर होने के कारण लोड बढ़ते ही ब्रेकडाउन हो जाता है। वोल्टेज भी लो रहने की शिकायत बनी रहती है। इस कारण अस्पताल में लगे तमाम जीवन रक्षक उपकरण सुचारु नहीं चल पा रहे हैं। पिछले दिनों जिला अस्पताल के निरीक्षण पर आए कमिश्नर ने मामला संज्ञान में आने पर बिजली निगम के जिम्मेदारों को जमकर डांट पिलाई थी। उन्हें यथाशीघ्र कनेक्शन जोड़ने का निर्देश दिया था। हिदायत के बाद अब अस्पताल के लिए स्वतंत्र फीडर लगाने के लिए कवायद शुरू हुई है। स्वतंत्र फीडर लगाने के लिए गुरुवार को वाटर वर्क्स, न्यू कॉलोनी, कचहरी और दीवानी न्यायालय फीडर को बंद रखा गया। सुबह 10 बजे इन फीडरों से आपूर्ति ठप हो गई, जो शाम छह बजे के बाद बहाल हुई। कटौती से राघवनगर, सिविल लाइन, रामनाथ देवरिया, गरुलपार, पोस्टमार्टम चौराहा, न्यू कॉलोनी, पोस्टमार्टम चौराहा सहित अन्य मोहल्लों में बिजली के लिए लोग हलकान दिखे। इन इलाकों में मौजूद सरकारी कार्यालयों, बैंकों में भी कटौती के कारण काम-काज प्रभावित रहा। उपभोक्ता बिजली निगम के अफसरों पर खफा थे। उनका कहना था कि ऐसे कार्य अवकाश के दिनों में होने चाहिए, मगर निगम के लोग मनमाने ढंग से आपूर्ति ठप कर दूसरों के काम को प्रभावित कर रहे हैं। इस बाबत एसडीओ नवदीप सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में स्वतंत्र फीडर के माध्यम से 33 हजार वोल्ट का नया केबल बिछाने के लिए चार फीडरों से आपूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन

24 घंटे गुल रही चार मोहल्ले की बिजली
रुद्रपुर। लोकल फाल्ट और ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली बाधित होने का सिलसिला नहीं रूक रहा है। बस स्टेशन के ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण 24 घंटे चार मोहल्ले में बिजली कटी रही। वहीं पांच दिन से पचलड़ी का ट्रांसफार्मर जलने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बस स्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मर से मस्जिद वार्ड, शिवाला वार्ड, लाला टोली और पूर्वी तिवारी टोला में आपूर्ति सप्लाई की जाती है। बुधवार की शाम ट्रांसफार्मर जल गया। गुरुवार की सुबह लाइनमैनों ने बनाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों को शाम तक सप्लाई मिल पाई। इससे पहले खजुहा चौराहे पर लगे चार सौ केवीए के ट्रांसफार्मर तेल निकलने के कारण पूरे दिन आपूर्ति ठप रही। जिससे मलह टोली वार्ड, दुग्धेश्वरनाथ और भरटोला वार्ड की आपूर्ति बंद हो गई। पचलड़ी में ट्रांसफार्मर जलने से दुकानदारों की दुकानदारी चौपट हो रही है। बिजली के उपकरण की खरीदारी पर असर पड़ा है। दुकानदारों ने कहा कि गर्मी में बिजली खराब होने से उनका भारी नुकसान हो रहा है। हर दो महीने पर ट्रांसफार्मर खराब हो जा रहा है। एसडीओ एके पाल ने कहा कि नगर में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। पचलड़ी में ट्रांसफार्मर जल्द बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed