देवरिया के एक और युवक की विदेश में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार के सिलसिले में विदेश जाने वाले युवकों के हादसों मेें मरने का क्रम जारी है। बहरीन के एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते समय अलावलपुर गांव के एक युवक की छत से गिरने से मौत हो गई।
12 दिन के अंदर विदेश में रहकर काम करने वाले जिले के चार युवकों की हादसों में मौत हो चुकी है।
भटनी, अलावलपुर गांव निवासी धर्मराज शर्मा के घर की माली हालत ठीक नहीं है। 15 महीने पहले उनका 30 साल का बेटा नरेंद्र शर्मा बहरीन के एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्य करने के लिए गया था।
घरवालों के अनुसार वह शटरिंग का कार्य करता था। रविवार को बहुमंजिली इमारत पर कार्य करते वक्त वह नीचे जमीन पर गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई।
शाम को बिहार, गोपालगंज के हथुआ निवासी उसके दोस्त अबरार ने उसके बड़े भाई वीरेंद्र के पास फोन कर नरेंद्र की मौत की सूचना दी।
इसकी जानकारी होते ही नरेंद्र की पत्नी सुमन बदहवास हो गई। नरेंद्र का डेढ़ वर्ष का बेटा करन है। इसके सिर से पिता का साया सदा के लिए उठ गया।
परिवारवालों ने जिलाधिकारी से शव मंगाने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है। 12 दिन के अंदर जिले के चार युवकों की विदेश में मौत से लोग सहमे हुए हैं।
इसके पूर्व नौ दिसंबर को सऊदी अरब में तीन युवकों की काम के दौरान मौत हो गई। इसमें लार के बरडीहा परशुराम के अब्दुल अंसारी, सदर कोतवाली के बढ़या बुजुर्ग के प्रभुनाथ चौहान और भलुअनी के वैना निवासी नारद चौहान शामिल हैं।