{"_id":"616873263ffd7d126d1968c8","slug":"dengue-suspected-in-two-patients-deoria-news-gkp412955110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित दो लोग अस्पताल में भर्ती, डेंगू की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित दो लोग अस्पताल में भर्ती, डेंगू की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से पीड़ित दो लोग अस्पताल में भर्ती, डेंगू की आशंका
देवरिया। जनपद में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इसमें बाहर से आने वाले अधिकांश लोग शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित दो लोगों को भर्ती कराया गया। उनके डेंगू से पीड़ित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। उनकी एलाइजा जांच कराई जाएगी।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के कटाई टीकर निवासी अनिल यादव (25) पुत्र सुखलाल यादव प्रयागराज में रहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। वह सोमवार को बुखार से पीड़ित हो गए। दवा लेने पर भी आराम नहीं मिला। उल्टी तथा तेज बुखार होने पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद मंगलवार को घर के लिए निकला। बुधवार की सुबह सलेमपुर पहुंचे और घर न जाकर अपने ननिहाल सहला चले गए। वहां से सीएचसी सलेमपुर पहुंचे, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया। रात में जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे, जहां भर्ती करने के बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
इसी तरह बुखार से पीड़ित भाटपाररानी क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी ज्योति (17) को बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बुखार से पीड़ित दो लोगों को भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। दोनों के डेंगू से पीड़ित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। उनकी एलाइजा जांच कराई जाएगी।