फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dengue outbreak is increasing

Deoria News: बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, नौ नए मरीज मिले

Sun, 19 Nov 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak is increasing
देवरिया। जिले में डेंगू प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शहर से गांव तक प्रतिदिन पीड़ित मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की शाम से शनिवार को दोपहर तक नौ नए मरीज भर्ती किए गए। जबकि वार्ड में भर्ती 20 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि नौ लोगों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

गैर प्रांत और प्रदेश के विभिन्न जिले से आने वालों के अलावा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पीड़ित मिल रहे हैं। गौरीबाजार क्षेत्र की एक महिला दस दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज कराने पर आराम नहीं मिला। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सलेमपुर क्षेत्र का एक युवक चार दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज और जांच कराई गई। रिपोर्ट आने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। मईल क्षेत्र का एक युवक हरिद्वार गया था। 13 नवंबर को घर आ गया। इसके बाद बुखार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

सलेमपुर सीएचसी पर इलाज और जांच कराया। रिपोर्ट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बनकटा क्षेत्र का एक युवक चार दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज कराया। आराम न होने पर जांच कराई। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलेमपुर क्षेत्र का एक युवक एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित है। सीएचसी पर जांच कराया। रिपोर्ट आने के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इसके अलावा बुखार से पीड़ित शहर के अलग-अलग मोहल्ले के दो युवकों, बरहज क्षेत्र के एक युवक, लार क्षेत्र के एक युवक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए इलाज, दवा, जांच व प्लेटलेट्स की निशुल्क सुविधा है। अलग से वार्ड बनाया गया है। डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed