फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Demonstration against tube well department

Deoria News: खोरी गांव के ग्रामीणों ने नलकूप विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 29 Apr 2023 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against tube well department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के खोरी गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को नलकूप विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि विभागीय कर्मी कुछ को लाभ पहुंचाने के लिए ट्यूबवेल के लिए प्रस्तावित जगह की बजाय कहीं और लगाना चाह रहे हैं।
शनिवार को गांव में कराए जा रहे कार्य स्थल पर एक दर्जन से अधिक ग्रामीण एकत्रित होकर नलकूप विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने पांच नवंबर 2022 को नलकूप विभाग को किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगाने का प्रस्ताव किया था। स्वीकृति मिलने पर विभाग ने कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि गांव के पश्चिम मेें राणा प्रताप सिंह और सतीश सिंह के कृषि भूमि में ट्यूबवेल लगाया जाना है। इससे सिंचाई के लिए अधिकांश किसानों को लाभ मिलेगा, लेकिन कुछ लोगों की शह पर विभागीय कर्मी ट्यूबवेल दूसरे स्थान पर लगाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में मीरा देवी, मालती देवी, शांति, इंद्रावती, कुसुम, वीरेंद्र गोंड़, राजेंद्र सिंह, शिवशंकर, रणधीर सिंह, जयप्रकाश, राजाराम, संदीप गुप्त आदि शामिल रहे। एसडीएम योगेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली है, लेकिन प्रकरण की जानकारी नहीं है। जांच कराकर उचित स्थान पर ट्यूबवेल लगवाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed