फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Demonstration against pollution by gheraoing the tehsil

Deoria News: प्रदूषण के विरोध में तहसील का घेराव कर प्रदर्शन

Fri, 19 Jan 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Jan 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against pollution by gheraoing the tehsil
रुद्रपुर। उसरा में शराब फैक्ट्री के मलबे और धुएं से हो रहे वायु और जल प्रदूषण के विरोध में लोगों ने पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह खोखा सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया। तहसील में धरना-प्रदर्शन की अनुमति नही मिलने के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने मंच-माइक लगाकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में एक दर्जन गांव के प्रदर्शनकारी और सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक खोखा सिंह ने कहा कि उसरा औद्योगिक एरिया में बनी शराब फैक्ट्री के प्रदूषण से जन धन का भारी नुकसान हो रहा है। इस समस्या को लेकर लोग एक साल से संघर्ष कर रहे हैं। प्रशासन के प्रदूषण रोकने में रूचि नहीं लेने से किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल और कुर्ना नदी का जल बर्बाद हो रहा है। शराब फैक्ट्री से निकलने वाला धुआ और राख से लोगों को आंख और फेफड़े की बीमारी हो रही है।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के बाद उन्होंने राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र एसडीएम रत्नेश तिवारी को सौपकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष ब्यास यादव, हरेंद्र सिंह त्यागी, अली आजम शेख, हंसनाथ यादव, मुन्ना यादव, मुरारी, अवनिश शुक्ला, जितेश यादव, महंथ यादव, अनिल सिंह, सिकंदर यादव, अनुराग गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो 54 : समाजसेवी दिनेश कौशिक को ध्वजा यात्रा का निमंत्रण देते समिति सदस्य।

-फोटो 54 : समाजसेवी दिनेश कौशिक को ध्वजा यात्रा का निमंत्रण देते समिति सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed