फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Demand for verification of duplicate names in the voter list

Deoria News: मतदाता सूची में दोहरे नामों की जांच की मांग

Wed, 14 Oct 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 14 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Demand for verification of duplicate names in the voter list
देवरिया। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसमें मतदाता सूची में दोहरे नामों और अलग-अलग इपिक नंबरों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी एक ही बूथ पर एक मतदाता का नाम दो, तीन, चार और पांच या उससे अधिक बार दर्ज होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची से अपात्र प्रविष्टियों को हटाना और यह सुनिश्चित करना है कि एक मतदाता का नाम एक स्थान पर दर्ज हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद कथित तौर पर एक ही नाम की कई प्रविष्टियां और अलग-अलग इपिक नंबर सामने आना गंभीर विषय है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से इन शिकायतों की जांच कराने, त्रुटियों के लिए जिम्मेदारी तय करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।

सपा नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के साथ ही सभी पात्र मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed