{"_id":"698243eb665b57e9740043d4","slug":"demand-for-removal-of-consolidation-officer-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-174106-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चकबंदी अधिकारी को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चकबंदी अधिकारी को हटाने की मांग
Wed, 04 Feb 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। तहसील सलेमपुर क्षेत्र के परासी चक लाल में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने सहायक चकबंदी अधिकारी पर मूल्यांकन में अनियमितता और पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से उन्हें हटाने की मांग की है।
इस संबंध में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अखिलेश मिश्रा ने जिलाधिकारी देवरिया को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान कुछ भू-माफियाओं ने सहायक चकबंदी अधिकारी प्रथम को कथित रूप से भारी धनराशि देकर लाल भिटा, नदी, नाला कटान और मूज वानी जैसी भूमि का गलत मूल्यांकन करा लिया। इसके जरिए प्रभावशाली लोग अपनी जमीन को बेहतर स्थान पर लेने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि गरीब और मजबूर ग्रामीणों को नदी और नाला कटान वाली भूमि आवंटित की जा रही है।
बताया गया कि इस मामले को लेकर ग्राम प्रधान वंदना गुप्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच चकबंदी अधिकारी प्रथम देवरिया को सौंपी गई थी। जांच के दौरान मूल्यांकन में गंभीर त्रुटि पाए जाने की बात सामने आई थी। संवाद