{"_id":"6654f69f4718709e300ec6a4","slug":"demand-for-action-on-doctor-deoria-news-c-208-1-deo1004-126618-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
Tue, 28 May 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 28 May 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में 19 मई को दस दिन के नवजात की हुई मौत के मामले में परिजन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कराने के लिए पुलिस अधीक्षक से सोमवार को मिले। परिजनों ने आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। एसपी ने सीओ सिटी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भालीचौर गांव निवासी सुनील निषाद की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद परिजन उसे लेकर बैतालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसने बेटी को जन्म दिया। जन्म के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे शहर के न्यू काॅलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में 13 मई को भर्ती कराए थे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सोमवार को पीड़ित ने एसपी से मुलाकात की और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। एसपी संकल्प शर्मा ने सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है।