फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Delay in operation people angry, sabotage

ऑपरेशन में देरी पर हंगामा, तोड़फोड़

Sat, 09 Jan 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला/देवरिया
अमर उजाला/देवरिया Updated Sat, 09 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। छुट्टी पर गए सर्जन के ड्यूटी पर आने की गलतफहमी गुरुवार रात भारी पड़ गई। आंखों के ऑपरेशन में देरी होने से नाराज लोगों ने जिला अस्पताल के नेत्र विभाग के ऑपरेशन थियेटर के सामने हंगामा किया। इस दौरान तोड़फोड़ भी की गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस के पहुंचने से पहले हंगामा कर रहे लोग भाग गए। राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल में गुरुवार मोतिया बिंद के मरीजों का आपरेशन किया जाता है। इसके लिए सरकारी अस्पतालों के नेत्र सर्जन के ड्यूटी बारी-बारी से लगाई जाती है।
विज्ञापन


 गुरुवार को जिला अस्पताल में आपरेशन के लिए कई मरीज भर्ती हुए थे। रोस्टर के मुताबिक डॉ. आजम की ड्यूटी थी। लेकिन वह शुक्रवार तक छुट्टी पर थे। उनकी अनुपस्थिति में डॉ. संजीव ड्यूटी की ड्यूटी लगाई गई। दोपहर से लेकर देर रात तक मरीजों ने आपरेशन होने का इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रात दस बजे तक डॉक्टर के न आने पर लोग भड़क गए। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान नशे में धुत एक व्यक्ति ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसने आपरेशन थियेटर के गेट का शीशा तोड़ दिया। तोड़फोड़ की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इसके पहले ही लोग भाग गए।

वहीं बवाल के बाद पहुंचे डॉ. संजीव सिंह ने मरीजों का ऑपरेशन किया। स्टाफ नर्स ने बताया कि डॉ. आजम से उसकी फोन पर बात हुई थी। ट्रेन में होने के चलते आवाज साफ सुनाई नहीं दी। मैंने समझा कि डॉक्टर गुरुवार की शाम को आएंगे, जबकि उनको शुक्रवार को आना था।


 इसके चलते गलतफहमी पैदा हो गई। उसने डॉ. संजीव सिंह से डॉ. आजम के आने की बात कह दी। इस बाबत प्रभारी सीएमएस ने बताया कि रात में लोगों ने तोड़फोड़ की है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed