फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deepawali fair inaugurated

त्योहारों से जनपद की अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति : शाही

Thu, 28 Oct 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
deepawali fair inaugurated
चीनी मिल परिसर में आयोजित दीपावली मेले का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया उदघाटन - संवाद - फोटो : DEORIA
त्योहारों से जनपद की अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति : शाही
विज्ञापन

चीनी मिल ग्राउंड में आयोजित हुआ दीपावली मेला, स्थानीय उत्पादों की लगी प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के चीनी मिल ग्राउंड में नगर पालिका परिषद देवरिया की ओर से आयोजित विकास दीपोत्सव, दीपावली मेले का उद्घाटन बृहस्पतिवार प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद, नीरज शाही, विधायक सत्यप्रकाश मणि, अध्यक्ष अलका सिह, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद रेहड़ी पटरी व्यापारियों को प्रोत्साहित करने में इस मेले का महत्वपूर्ण योगदान होगा। सरकार स्वनिधि योजना के तहत इनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। त्योहारों से जनपद की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। दीपावली मेले में लोगों को कई तरह के उत्पादों के साथ विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाएं उपलब्ध हैं, जिनका लाभ लोग उठाएं। राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि दीपावली मेले में लोग स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर विदेशी माल का बहिष्कार करें। सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा यह मेला लघु व्यापारियों को प्रोत्साहित करने के लिए मंच दे रहा है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने मेले में आए समस्त विशिष्ट अतिथि का आभार व्यक्त किया। मेले में उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न विभागीय गतिविधियों का प्रदर्शनी एवं स्टाल आकर्षण का केंद्र बना है। वहीं, एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। वन डिस्ट्रिक्टवन प्रोडक्ट द्वारा निर्मित विभिन्न कलाकृतियां आकर्षण की केंद्र बनी हैं। यह मेला चार नवंबर तक चलेगा। इसमें लोग मेले का आनंद ले सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता मित्र, रेहड़ी-पटरी वाले व्यापारियों, फल विक्रेताओं का सम्मान हुआ। एक लाख 80 हजार रुपये 18 स्वयं सहायता समूह में वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, सदर एसडीएम सौरभ सिंह, रुद्रपुर एसडीएम संजीव उपाध्याय, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, ईओ रोहित सिंह, नगर अध्यक्ष भाजपा संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed