फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   decreased corona cases, 5 found positive

घट रही संक्रमितों की संख्या पांच मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 22 Jun 2021 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
decreased corona cases, 5 found positive
घट रही संक्रमितों की संख्या पांच मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण घट रहा है। पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जनपद में पॉजिटिव की संख्या 20161 हो गई है। एक्टिव केस 50 हैं। जबकि 19895 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। होम आइसोलेशन में 23 लोगों का इलाज चल रहा है। 216 लोगों की जिले में अब तक मौत हुई है।
कोविड संक्रमण की रफ्तार जिले में थम रही है। इसके रोकथाम को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। इससे बचाव के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस सख्ती दिखा रही है और बिना मॉस्क लगाए लोगों का चालान भी कर रही है, लेकिन इसका असर कम ही दिख रहा है। बाजारों में दुकानों पर बिना मॉस्क लगाए लोग पहुंच रहे हैैं और दुकानदार व कर्मचारी भी बिना मॉस्क लगाए सामान दे रहे हैं। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सैंपलिंग के साथ ही अन्य जांच बढ़ा दी गई है। लोगों से मॉस्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा 45 वर्ष के ऊपर के लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

---------
12906 लोगों को लगा कोविड का टीका
देवरिया। जनपद के 182 बूथों पर मंगलवार को कोविड टीकाकरण का हुआ। 14170 लक्ष्य के सापेक्ष 12906 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। 18 वर्ष से अधिक आयु के 7896 लोगों को टीका लगा। 1018बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 3288 लोगों, एक हेल्थ केयर वर्कर, दस फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन की प्रथम तथा 693 लोगों को द्वितीय डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed