फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death

ननिहाल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 21 Jun 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
death
दो थानों की पुलिस नहीं कर पाई शव बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। थाना क्षेत्र के पिपरा देवराज गांव में ननिहाल आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी होने पर युवक के घरवाले शव लेकर सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में चले गए। सूचना पर काफी प्रयास के बाद भी भटनी और सलेमपुर पुलिस शव को बरामद नही कर पाई।

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव निवासी बैजनाथ यादव का पिपरा देवराज गांव में ससुराल है। कुछ दिन पूर्व उनकी पत्नी व बेटा प्रिंस यादव (18) ननिहाल भीम यादव के घर आये और यहीं रहने लगे। सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में प्रिंस की मौत हो गई। जानकारी पर परिवारीजनों ने किसी घाट पर उसका दाह संस्कार कर दिया। तभी गांव में प्रिंस की फांसी लगाकर जान देने की बात की चर्चा होने लगी। किसी ने इसकी सूचना भटनी पुलिस को दी। जानकारी पर भटनी एसओ मय फोर्स पहुंचे तो घर पर सिर्फ प्रिंस की नानी ही मौजूद थी जो कुछ भी बताने में असमर्थ रही। बाद में भटनी पुलिस सलेमपुर पुलिस से सहयोग मांगा, सलेमपुर मृतक के गांव हरैया पहुंची तो दरवाजे पर ताला बंद मिला। इसके बाद भटनी और सलेमपुर पुलिस पूरे दिन छोटी गंडक नदी के किनारों पर घूमती रही लेकिन शव नहीं मिला। इसको लेकर दोनों थाना क्षेत्रों में चर्चा होती रही। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि युवक के फांसी पर लटक कर जान देने की सूचना मिली थी। लेकिन पुलिस जबतक पहुंचती परिजन शव लेकर गायब हो गए। सलेमपुर कोतवाली पुलिस की सहायता से परिजनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed