फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Death of young man injured by a knife in deoria

Deoria News: चाकू के वार से घायल युवक की मौत, आरोपियों की पिटाई करते हुए कोतवाली पहुंची भीड़

Mon, 05 Sep 2022 04:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Sep 2022 04:55 PM IST
सार

शनिवार को मनोज कन्नौजिया की पत्नी किरन देवी छत पर कपड़ा सूखाने के लिए फैला रही थी। इसी बीच उनके पट्टीदारी के भाई भीष्म से किसी बात को लेकर गाली गलौज होने लगा। शोर सुनकर मनोज भी पहुंच गए। गाली देने से मना करने लगे तो भीष्म के पुत्र व भतीजे आकाश ने चाकू से मनोज के पेट में दो बार व एक बार सीने पर वार कर दिया, जिससे मनोज गंभीर रुप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Death of young man injured by a knife in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के छत पर कपड़ा सूखाने को लेकर हुए विवाद में चाकू के वार से मृत युवक का शव रविवार को लखनऊ से घर पहुंचा। युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सोमवार की सुबह दो आरोपियों को पकड़ कर पिटाई करते हुए कोतवाली में पहुंचाया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए। जबकि दूसरी तरफ घटना से आक्रोशित परिजन शव को दरवाजे पर रख कर आर्थिक सहायता की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ सदर ने मदद का आश्वासन दिया तो परिजन दाह संस्कार के लिए राजी हो गए।

विज्ञापन


शहर के गरूलपार मोहल्ला निवासी मनोज कन्नौजिया (29) पुत्र स्व. मुन्नी लाल ढोल नगाड़ा बजा कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शनिवार की सुबह उसकी पत्नी किरन देवी छत पर कपड़ा सूखाने के लिए फैला रही थी। इसी बीच उनके पट्टीदारी के भाई भीष्म कन्नौजिया से किसी बात को लेकर गाली गलौज होने लगा। शोर सुनकर मनोज भी पहुंच गए।
विज्ञापन


गाली देने से मना करने लगे तो भीष्म के पुत्र व भतीजे आकाश ने चाकू से मनोज के पेट में दो बार व एक बार सीने पर वार कर दिया, जिससे मनोज गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां भी डॉक्टरों ने रात में दो बजे लखनऊ रेफर कर दिया, जहां निजी अस्पताल में  इलाज के दौरान रविवार की सुबह में उनकी मौत हो गई। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम को शव पहुंचा तो पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर सीओ श्रीयश त्रिपाठी पहुंच गए। उन्होंने तहरीर देने कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सुबह दो आरोपियों को परिजनों और आसपास लोगों ने उनके घर से पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी और कोतवाली तक ले गए। इसी बीच किसी ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर काफी संख्या में पहुंची पुलिस ने आरोपियों को भीड़ से अपने हिरासत में ले लिया। इसके बाद परिजन शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिए और शव को दरवाजे पर रख कर धरने पर बैठ गए।

करीब दस बजे तक हंगामा चलता रहा। एसडीएम सदर सौरभ सिंह और सीओ सिटी ने तत्काल दाह संस्कार के लिए आर्थिक मदद किया और अन्य योजना का लाभ दिलाने की बात कहीं। इसके बाद परिजन शव का दाह संस्कार करने के लिए राजी हो गए। कोतवाल मृत्युजंय सिंह ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। मुकदमें की कार्रवाई की जा रही है।

अनुष्का ने पूछा मम्मी, पापा कहां गए तो लोगों की आंखों से निकले आंसू
रविवार की शाम को शव आने के बाद मनोज के घर पर मोहल्लेवासियों की भीड़ लग गई। पत्नी और तीन पुत्रियों में बड़ी पुत्री ने जब मम्मी से पूछा कि पापा कहा गए। तो इस बात को सुनकर सभी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed