फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Death of a student going to appear in a road accident

देवरिया: सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत, मचा हड़कंप

Fri, 17 Feb 2023 02:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Fri, 17 Feb 2023 02:25 PM IST
सार

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव के रहने वाले विपिन कुमार (18) पुत्र रघुराज प्रसाद कक्षा 12 वीं के छात्र थे। बृहस्पतिवार को वह बोर्ड परीक्षा देने देसही देवरिया के एक विद्यालय में जा रहे थे। अभी वह क्षेत्र के बरवां मानसिंह गांव के समीप पहुंचे थे कि उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। विपिन अभी उठ कर संभल पाते कि सामने से आ रही अज्ञात बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Death of a student going to appear in a road accident
छात्र विपिन कुमार का फाइल फोटो।

विस्तार

देवरिया जिले में रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बरवां मानसिंह गांव के पास बृहस्पतिवार को परीक्षा देने जा रहा एक छात्र मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव के रहने वाले विपिन कुमार (18) पुत्र रघुराज प्रसाद कक्षा 12 वीं के छात्र थे। बृहस्पतिवार को वह बोर्ड परीक्षा देने देसही देवरिया के एक विद्यालय में जा रहे थे।
विज्ञापन


अभी वह क्षेत्र के बरवां मानसिंह गांव के समीप पहुंचे थे कि उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। विपिन अभी उठ कर संभल पाते कि सामने से आ रही अज्ञात बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया। बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देख डाक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज के परिसर में पहुंचते ही उनकी मौत हो गई।


विपिन तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मौत से माता, छोटे भाई विनय व अभिनव का रो रोकर बुरा हाल है। पिता रोजी रोटी की तलाश में बाहर हैं। एसओ राजेश पांडेय ने बताया की उन्हें घटना की सूचना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed