{"_id":"62604d1d49d9612b3618626e","slug":"death-of-a-student-found-hanging-from-a-noose-deoria-news-gkp4340637162","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकी मिली छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकी मिली छात्रा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटकी मिली छात्रा की मौत
गौरी बाजार। थाना क्षेत्र के सांडा गांव के सढ़नी टोले में एक छात्रा बुधवार की सुबह मकान की छत से फंदे लटकी मिली। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।
राजेंद्र प्रसाद की एकलौती बेटी गुड़िया एक स्थानीय डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसके पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। परिजनों के अनुसार, गुड़िया कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। बुधवार की सुबह उसके बाबा, चाचा तथा उसकी मां एवं परिवार के अन्य सदस्य अपने मकान के समीप थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई कराने में व्यस्त थे।
कुछ देर बाद लोग घर में लौटे तो देखा की गुड़िया फंदे से लटकी थी। परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला चिकित्सालय ले गए। वहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। घटना की वजह का पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है।