{"_id":"612bd3b78ebc3e2f785002ed","slug":"death-in-suspicious-condition-husband-in-police-custody-deoria-news-gkp407260517","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में
भलुअनी। क्षेत्र के नई खास गांव में विवाहिता तारा देवी (25) पत्नी रामसागर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि पति रामसागर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
परिजनों का कहना है कि किसी बात को लेकर वह फंदे से लटक गई है। जानकारी होने पर उसे नीचे उतार कर इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामसागर की शादी करीब दो वर्ष पूर्व बड़हलगंज के तुर्कवलिया की तारा से हुई थी। उससे एक वर्ष का पुत्र आर्यन है। आर्यन मां की मौत से अनभिज्ञ था। वह दरवाजे पर आने-जाने वालों को टुकुर-टुकुर निहार रहा था। तारा के मौत की जानकारी होने पर मायके के लोग भी पहुंच गए। सभी ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बवाल काटा। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।