{"_id":"60de0cc18ebc3e9e65216a8c","slug":"death-in-suspicious-condition-deoria-news-gkp4003073156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहिरौली गांव में संदिग्ध हाल में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहिरौली गांव में संदिग्ध हाल में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहिरौली गांव में संदिग्ध हाल में युवक की मौत
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का दाह संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि घटना के बारे में गांव के एक व्यक्ति ने जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन शव लेकर दाह संस्कार के लिए जा चुके थे। पुलिस के घाट पर पहुंचने से पूर्व शव जल चुका था।
पुलिस के मुताबिक, अहिरौली गांव निवासी युवक को बुधवार की शाम को उसके पिता ने किसी बात पर फटकार लगा दी। इससे नाराज होकर उसने अपने घर के एक कमरे में देररात को फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी परिजनों को बृहस्पतिवार की सुबह हुई। लेकिन परिजन बिना पुलिस को बताए शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए घाट पर चले गए। इसी बीच गांव वालों ने घटना की सूचना थाने पर दी।
घटना के बाद मृतक की मां बेसुध पड़ी है। एसओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व परिजन शव लेकर दाह संस्कार के लिए जा चुके थे। पुलिस के घाट पर पहुंचने के दौरान शव जल चुका था। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी भी गांववालों से मिली। जबकि घटना के बारे में परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।