फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in suspicious condition

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 11 Dec 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
death in suspicious condition
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नरौलीखेम गांव में शुक्रवार को भोर में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गले पर फंदे का निशान था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन मामूली विवाद में फंदा लगाकर जान देने की बात कह रहे हैं। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पति, सास और ननद पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर सीओ भी मौके पर पहुंचे। इस मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
ग्राम नरौलीखेम निवासी मंजेश पटेल पुत्र स्व. सुभाष पटेल की शादी 29 मई 2019 को रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के महुआपाटन गांव निवासी धर्मदेव पटेल की बेटी निशा पटेल (25) से हुई थी। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात मामूली विवाद हुआ। इसके बाद परिवार के सदस्य सो गए। इसी बीच रात में निशा ने कमरे की छत में लगे हुक से फंदा लगा लिया। पति की नींद खुली तो वह नीचे उतार कर निशा को बेड पर लिटाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। शुक्रवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो शव बेड पर पड़ा था। क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन

खबर मिलने पर मृतका के पिता रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के महुआपाटन गांव निवासी धर्मदेव पटेल पहुंचे। उनके अनुसार, विवाद की सूचना उन्हें बृहस्पतिवार की देर रात को ही मिल गई थी। पिता का आरोप है कि पति सहित परिवार के अन्य सदस्य दहेज के लिए निशा को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार की देर रात बेटी निशा को उसके पति, ननद और सास ने मिलकर मार डाला है। तहरीर के आधार पर पति मंजेश पटेल, सास रीता देवी और ननद हिना देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी एसओ मंगला प्रसाद ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed