फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in road accident in mumbai

छपिया जयदेव गांव के कारोबारी की मुंबई में सड़क हादसे में मौत

Sat, 02 Oct 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
death in road accident in mumbai
छपिया जयदेव गांव के कारोबारी की मुंबई में सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

भटनी। छपिया जयदेव गांव के एक कारोबारी की मुंबई में सड़क हादसे में मौत हो गई। वे बृहस्पतिवार रात कंपनी से काम निपटाने के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी किसी वाहन की चपेट में आ गए। जानकारी होने पर छपिया जयदेव गांव में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के कुछ सदस्य व शुभचिंतक मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।
भटनी के छपिया जयदेव गांव निवासी पुरुषोत्तम कुशवाहा (38) मुंबई में अपना खुद का कारोबार करते थे। वे पिछले कुछ सालों से पत्नी व बच्चों के साथ मुंबई में ही रहते थे। बृहस्पतिवार देर रात कंपनी का काम निपटाने के बाद वे स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। लोग उन्हें अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। पॉकेट से मिले आईडी कार्ड से पुलिस ने उनकी पत्नी को घटना की जानकारी दी। इसकी जानकारी पर छपिया जयदेव गांव में मातम छा गया पत्नी वंदना पिता प्रभुनाथ कुशवाहा, माता विद्यावती, भाई मनोज, हरिहर, ज्ञानेश्वर, जीतू आदि का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बता दें कि पुरुषोत्तम दादी के मृत्यु पर गांव आए थे और 20 सितंबर को मुंबई के लिए रवाना हुए थे। प्रभुनाथ कुशवाहा के पांच संतानों में पुरुषोत्तम सबसे बड़े थे और परिवार में एकमात्र कमाऊ सदस्य भी थे। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है। पिता ने बताया कि कुछ परिवार व रिश्तेदार मुंबई गए हैं। मृतक का अंतिम संस्कार मुंबई में ही कराया जाएगा। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेेय ने बताया कि छपिया जयदेव गांव निवासी एक युवक की मुंबई में मौत होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed