{"_id":"62151cb7dbd3dc3ca626f2b1","slug":"death-in-road-accident-deoria-news-gkp427812682","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, महिला गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में युवक की मौत, महिला गंभीर
देवरिया तरकुलवा थाना क्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर पटनवा पुल के समीप मंगलवार की सुबह अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा है।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के सकतुई गांव निवासी मुसैयद (20) मंगलवार की सुबह पड़ोस की महिला मैरून निशा (38) पत्नी सलाउद्दीन को बाइक से लेकर देवरिया इलाज कराने जा रहे थे। पटनवा पुल के पास सामने से तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर बाइक को चपेट में ले लिया और सड़क के किनारे पेड़ में जा टकराई। बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मुसैयद की मौत हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया और जेसीबी बुलाकर कार को सीधा कराया। युवक के मौत की ख़बर से परिवार में कोहराम मच गया।