फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in road accident

पिता की दवा लेकर आ रहे पुत्र की सड़क हादसे में मौत

Sat, 05 Jun 2021 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
death in road accident
पिता की दवा लेकर आ रहे पुत्र की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

मईल। मईल-मुसैला मार्ग पर कल्यानी गांव के पास शनिवार को दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में पिता की दवा लेकर आ रहे व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को पीएचसी भागलपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
सदर कोतवाली देवरिया के पिपरपाती गांव निवासी बलराम मिश्र (48) शनिवार को बाइक से बरठा चौराहे से पिता की दवा लेकर घर जा रहे थे। मईल थाना क्षेत्र के कल्यानी गांव के पास मुसैला की तरफ से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें बलराम मिश्र व दूसरे बाइक पर सवार मईल थाना के देवढ़ी गांव निवासी अमित प्रजापति व परमेंद्र घायल हो गए। कल्यानी गांव के लोगों ने घायल बलराम मिश्र को जिला अस्पताल व अमित व परमेंद्र को भागलपुर पीएचसी भेज दिया। इसमें बलराम मिश्र की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह खबर जब उनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। एसओ बीबी राजभर ने बताया कि घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। वहां एक की मौत हो गई है। उनकी बाइक थाने रखी गई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में दोनों पुत्रों को खोया
मईल। देवरिया कोतवाली के पिपरपाती गांव निवासी प्रेम नरायण मिश्र परिवहन निगम के कर्मचारी थे। उनके छोटे पुत्र बलराम की मौत के बाद तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बलराम से बड़े मुन्ना का पांच दिन पहले निधन हो गया था। इस गम से पूरा परिवार सदमे था कि छोटा पुत्र भी असमय काल के गाल में समा गया। इस घटना के माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। एक सप्ताह में दोनों पुत्रों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा पड़ी। परिजनों की चीत्कार सुनकर भीड़ जुट गई। बलराम के पुत्र निहाल और विशाल का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed