{"_id":"614cc6488ebc3e0de90f7087","slug":"death-in-accident-on-deoria-salempur-road-deoria-news-gkp4103442187","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर सोंदा गांव के पास सवारियों से भरा टेंपो पलटा, ठेला व्यवसायी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर सोंदा गांव के पास सवारियों से भरा टेंपो पलटा, ठेला व्यवसायी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर सोंदा गांव के पास सवारियों से भरा टेंपो पलटा, ठेला व्यवसायी की मौत
सोनूघाट। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर सदर कोतवाली के सोंदा गांव के पास सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। उसमें सवार ठेला व्यवसायी की मौत हो गई। जबकि कुछ अन्य को भी हल्की चोटें आई हैं। उनका नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया।
एक सवारियों से भरी टेंपो दोपहर में बरहज की तरफ से देवरिया जा रहा था। सोंदा गांव के पास एक बाइक एजेंसी के करीब मोटर सायकिल सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गया। इसमें सवार भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर निवासी ठाकुर रंगवा का छोटा बेटा मनोज रंगवा (23) के सिर में गहरी चोट के कारण बेहोश हो गया। राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मनोज गड़ेर चौराहे पर ठेला लगाता था और परिवार का भरण-पोषण करता था। मनोज की तीन पुत्रियां अंजलि (10), रोशनी (8), बेबी (3) व एक बेटा प्रियांशु (6) का है। पत्नी फूलकुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।