{"_id":"5f99aaa48ebc3e9c012807f1","slug":"death-in-accident-in-way-to-tarkulahi-devi-salempur-news-gkp3711477116","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरकुलहा देवी के दर्शन के लिए जाते समय हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरकुलहा देवी के दर्शन के लिए जाते समय हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलहा देवी के दर्शन के लिए जाते समय हादसे में महिला की मौत
घाटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के मोतीपुर भुआल की महिला तरकुलहा देवी के दर्शन के लिए जा रही थी, जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई।
भटनी के मोतीपुर भुआल निवासी सुखराज प्रसाद की पत्नी अजदीया देवी (62)बुधवार को तरकुलही देवी के दर्शन के लिए गांव के युवक सत्यवान प्रसाद के साथ बाइक से निकली थी। अभी वह गौरीबाजार से कुछ दूर आगे पहुंची ही थीं कि अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया, जिससे बाइकअनियंत्रित हो गई। वह सड़क पर गिर गई। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। अस्पताल ले जाते समय उनकी रास्ते मे ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोने लगे। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव को गांव लाकर गंडक नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया।