{"_id":"61cf4807fcfbc1263e5d3a87","slug":"death-in-accident-in-way-of-temple-deoria-news-gkp4219981151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर जाते समय हादसे में वृद्ध महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर जाते समय हादसे में वृद्ध महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर जाते समय हादसे में वृद्ध महिला की मौत
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के कंचनपुर-बघौचघाट मार्ग पर हिरमती भवानी मंदिर के सामने किसी वाहन की चपेट में आने से मंदिर जा रही वृद्ध महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम कोयर पट्टी की लालमती देवी (62) पत्नी रामाधार सिंह शुक्रवार सुबह गांव से थोड़ी दूर स्थित हिरमती भवानी मंदिर में पूजा करने जा रही थी। कंचनपुर-बघौचघाट मुख्य मार्ग पर किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। घायल को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।