फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in accident due to car colided to tree

बरात से लौट रही कार पेड़ से टकराई, किशोर की मौत

Sat, 12 Feb 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
death in accident due to car colided to tree
बरात से लौट रही कार पेड़ से टकराई, किशोर की मौत
विज्ञापन

पिंडी। बिहार से बरात से लौट रही कार सिवान जिले के पिहुली गांव के समीप पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक किशोर की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार लोग घायल हो गए। चारों घायल हरियाणा के निवासी बताये जा रहे हैं। उनका उपचार पटना मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। किशोर की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

लार थाना क्षेत्र के कौसड गांव निवासी मनोज सिंह पुत्र बच्चा सिंह की बरात शुक्रवार की रात बिहार प्रांत के छपरा जनपद के थाना रसूलपुर अंतर्गत नवादा गांव में गई थी। रात में ही कुछ बराती कार से लौट रहे थे। सिवान जिले के थाना असाव अंतर्गत पिहुली गांव के पुल के समीप चालक को नींद आ जाने से कार पेड़ से टकरा गई। कार के परखचे उड़ गए। हादसे में खरवनिया गांव निवासी विकास शाही के पुत्र आर्यन शाही (15) की मौके पर ही मौत हो गई। आर्यन कुछ ही दिन पूर्व दिल्ली से आया था। घायल चारों लोग हरियाणा प्रांत के निवासी बताए जा रहे हैं। उनका उपचार पटना मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायल सभी लोग अपने मित्र मनोज सिंह की बरात में शामिल होने के लिए हरियाणा से आए थे। आर्यन शाही की मौत की खबर मिलते ही खरवानिया गांव शोक में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed