{"_id":"6272c4fa5234fc07bf5aaa69","slug":"death-in-accident-deoria-news-gkp435713991","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की टक्कर में अधेड़ की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की टक्कर में अधेड़ की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइक की टक्कर में अधेड़ की मौत, दूसरा गंभीर
खुखुदूं। थाना क्षेत्र के सरया चौराहे पर बुधवार को दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजवाया गया। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह हेलमेट नहीं पहना था।
थाना क्षेत्र के सझवलिया गांव निवासी चंद्रदेव प्रजापति (55) सुबह बाइक से खुखुदूं स्थित यूपी बड़ौदा बैंक में रुपये निकालने जा रहे थे। गांव वाली सड़क से देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर सरया चौराहे के पास चढ़ रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पत्नी राधिका देवी और लड़के धर्मेंद्र, सुनील और अनिल बदहवास हो गए। जबकि दूसरा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। अचेत होने के कारण उसकी घटनास्थल पर पहचान नहीं हो सकी है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। दोनों बाइक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।