{"_id":"6033f8b58ebc3ee97b529dd2","slug":"death-in-accident-deoria-news-gkp3858047176","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से उतरते समय गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से उतरते समय गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन

लार रोड। वाराणसी भटनी रेलखंड पर लार रोड स्टेशन पर सोमवार सुबह ट्रेन से उतरते समय महिला प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में गिर गई। उसे लार सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव निवासी मोहम्मद हारून की पत्नी शमा परवीन (46) अपने परिवार के साथ कानपुर से चौरीचौरा एक्सप्रेस से आ रही थीं। लार रोड रेलवे स्टेशन पर शमा परवीन हड़बड़ी में चलती ट्रेन से उतर गईं। संतुलन बिगड़ जाने से वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में गिर गईं। परिजनों व जीआरपी के रामचंद्र यादव और विनोद सिंह यादव ने महिला को बाहर निकाल लार सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के 6 बेटे व तीन बेटियां हैं। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। इस बाबत सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि लार पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।