{"_id":"5f99aaa58ebc3ec5ed5ab98c","slug":"death-in-accident-deoria-news-gkp371148845","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट से छह वर्षीय बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट से छह वर्षीय बालिका की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की चपेट से छह वर्षीय बालिका की मौत
सोनूघाट। भलुअनी थाना क्षेत्र के बारीपुर गांव के टोला पानपुर के समीप बाइक की चपेट से छह वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम दोघड़ा निवासी अशोक राजभर की तीन पुत्रियों में प्रिया (6) सबसे छोटी थी। वह रविवार को भलुअनी थाना क्षेत्र के शिवपुर हरखौली निवासी अपनी मौसी के घर आई थी। मंगलवार की शाम दोघड़ा के लिए निकली थी। बारीपुर के टोला पानपुर के समीप देवरिया की तरफ से जा रहे बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। परिजनों ने आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद बहन चांदनी, नेहा व माता सुमित्रा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।