फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in accident by train

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Tue, 26 Apr 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
death in accident by train
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन

भटनी। नोनापार स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मंगलवार सुबह मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार रेलवे स्टेशन पर सुबह सिवान-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन पहुंची। ट्रेन भटनी के लिए चली तभी 45 वर्षीय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। किसी ने इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी। घटना स्थल पर आए आरपीएफ सिपाही ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस नोनापार रेलवे स्टेशन पहुंची और शव की शिनाख्त कराने में जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। काफी पूछताछ के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान का प्रयास चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed