{"_id":"6139036e8ebc3eb502028fac","slug":"death-due-to-drowned-in-trench-deoria-news-gkp408452238","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे गहरे गड्ढे में डूबने से दिव्यांग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे गहरे गड्ढे में डूबने से दिव्यांग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे गहरे गड्ढे में डूबने से दिव्यांग की मौत
बैतालपुर। परिवार के लिए दो वक्त की रोटी के चक्कर में काम की तलाश में घर से निकले एक दिव्यांग व्यक्ति की बुधवार को सड़क के किनारे गहरे गड्ढे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के चार घंटे बाद शव को देख एक चरवाहों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सिरजम गांव निवासी सुनील वर्मा 41 वर्ष पुत्र गोरख वर्मा किसी कार्य से सुबह जमुना गांव के लिए पैदल निकले थे। करीब चार घंटे बाद चकरोड से गुजर रहे भैंस केचरवाहों की नजर गड्ढे में गई तो देखा कि किसी का शव सड़क किनारे पानी में उतराया हुआ है। चारवाहों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त करते ही दहाडे मारकर रोने लगे। सुनील अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी पत्नी शिल्पा भी दिव्यांग है। उनका एक 12 वर्ष और 7 वर्ष का बेटा तथा 6 वर्ष की एक बेटी है। थानाध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी। एक व्यक्ति का शव पानी से मिला है।