{"_id":"5f53d8ad8ebc3e54e57541d4","slug":"death-due-to-current-deoria-news-gkp364438747","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलुरू में विद्युत करंट से बरहज के युवक की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगलुरू में विद्युत करंट से बरहज के युवक की मौत, कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलुरू में विद्युत करंट से बरहज के युवक की मौत, कोहराम
बरहज। क्षेत्र के पचौहां गांव निवासी राकेश प्रसाद (32) पुत्र जमुना प्रसाद 15 दिन पूर्व कमाने बंगलौर गया था। वहां विद्युत करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।
पचौहां गांव निवासी राजेश तीन भाइयों में बड़ा था। राकेश बंगलुरू के एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता है। लॉकडाउन में वह घर आया था। 15 दिन पूर्व वह काम करने के लिए बंगलुरू गया। परिवारवालों ने बताया कि कोरोना संकट में रोकने के बाद भी वह नहीं माना। मौत की जानकारी होने पर पत्नी रीना देवी दहाड़ मारकर रोने लगी। मां और पिता का रो-रो कर बुरा हाल था। राकेश की मौत से रोशन (07) और रोली (04) अनाथ हो गए। दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। बच्चों को बिलखता देख सभी ईश्वर को कोस रहे थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर अनिल पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।