{"_id":"61116cba8ebc3e738306438f","slug":"death-deoria-news-gkp405023240","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो की चपेट में आई बाइक, एक की मौत,दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो की चपेट में आई बाइक, एक की मौत,दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापपुर/बनकटा।प्रतापपुर बाजार- मैरवा मार्ग पर साधन सहकारी समिति के पास सोमवार को टेंपो की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई और दो बाइक सवार घायल हो गए।
प्रतापपुर की तरफ से सवारियों से भरी टेंपू मैरवा जा रहा था। इसी बीच मैरवा की तरफ से तेज रफ्तार से आकर टकरा गई। हादसे में बिहार के मैरवा थाना क्षेत्र के बरासो टोला वृंदावन के निवासी टेंपो चालक विद्याभूषण राम(40) और बाइक सवार मैरवा थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी मृत्युंजय(24) , दीपक(25) गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो पर सवार अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं हैं। सूचना मिलते ही प्रतापपुर पुलिस चौकी से मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को नजदीकी मैरवा सरकारी अस्पताल में भेजा। जहां डाक्टर ने टेंपो चालक विद्याभूषण को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को सिवान जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक स्थित मैरवा अस्पताल में भेजा गया था, जहां टेंपो चालक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।