फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three teenagers crossing the pool sitting on a buffalo fell into the water, one died

भैंस पर बैठकर ताल पार कर रहे तीन किशोर पानी में गिरे, एक की मौत

Wed, 14 Jul 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three teenagers crossing the pool sitting on a buffalo fell into the water, one died
भैंस पर बैठकर ताल पार कर रहे तीन किशोर पानी में गिरे, एक की मौत
विज्ञापन

दो को स्थानीय लोगों ने बचाया, इनकी भी हालत बताई जा रही गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट(देवरिया)। थाना क्षेत्र के सखिनी स्थित ताल को बुधवार दोपहर भैंस पर बैठ कर तीन दोस्त पार कर रहे थे। जब गहरे पानी में भैंस गई तो तीनों गिर पड़े और डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग बचाने के लिए आए। दो को बचा लिया गया और एक की मौत हो गई। बचाए गए दोनों किशोरों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ताल में कोटवा मिश्र निवासी सुकेश (14) पुत्र छोटे लाल, बेलहमा निवासी राजन (15) पुत्र मेघनाथ और अजय (16) पुत्र भुट्टू दोपहर में भैंस की पीठ पर बैठ कर ताल के दूसरी तरफ जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान गहराई अधिक होने के कारण तीनों गिर कर डूबने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग ताल में कूद पड़े। कुछ ही समय बाद राजन और अजय को तो ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया, लेकिन सुकेश को बचाने में कुछ समय लग गया। गांव के लोग तीनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां चिकित्सकों ने सुकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजन और अजय की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह खबर जब मृतक के घर पहुंची तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed