{"_id":"62dd0bcadaf4087af5332094","slug":"deadbody-of-a-boy-drowned-in-river-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था अरमान, अगली सुबह पुल के नीचे उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था अरमान, अगली सुबह पुल के नीचे उतराता मिला शव
Sun, 24 Jul 2022 02:37 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:37 PM IST
सार
देवरिया में छोटी गंडक नदी के कैथवलिया घाट पर दोस्तों के साथ शनिवार की शाम को नहाने गए छात्र की डूबने से मौत हो गई। उसका शव रविवार की सुबह सबवट घाट पुल के नीचे मिला।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया के तरकुलवा थानाक्षेत्र के छोटी गंडक नदी के कैथवलिया घाट पर दोस्तों के साथ शनिवार की शाम को नहाने गए छात्र की डूबने से मौत हो गई। उसका शव करीब 16 घंटे बाद रविवार की सुबह सबवट घाट पुल के नीचे मिला।
ग्राम तरकुलवा के दुबेटोला निवासी अरमान (15 वर्ष) पुत्र खलीउल्लाह शहीद रामचंद्र इंटर कॉलेज बसंतपुर धूसी में दसवीं का छात्र था। वह अपने दो दोस्तों के साथ शनिवार की शाम चार बजे के करीब थानाक्षेत्र की छोटी गंडक नदी के कैथवलिया घाट पर नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया।
शोर सुनकर वहां बड़ी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। किसी ने इसकी सूचना तरकुलवा पुलिस को दे दी। पुलिस कर्मियों के साथ थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से नदी में दो किलोमीटर तक तलाश कराई, लेकिन अरमान का कहीं पता नही चल सका था।
विज्ञापन
छात्र का शव रविवार सुबह छोटी गंडक नदी के सबवट घाट पुल के नीचे उतराता मिला। छात्र का शव जब घर पहुंचा तो मां अफसाना सहित परिजन दहाड़ें मार कर रोने लगे। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं थे। जिसके चलते पंचनामा बनाकर शव को परीजनों को सौंप दिया गया।