फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dead body recovered of one of the two sisters who went missing mysteriously in deoria

शक की सुई मां संध्या पर: रहस्यमय ढंग से लापता हुईं दो बहनों में से एक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Sun, 24 Jul 2022 05:35 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Jul 2022 05:35 PM IST
सार

बसंतपुर धूसी गांव के रहने वाले बृजवासी कुशवाहा, पत्नी संध्या और बेटी अनीशा (6 वर्ष) व आयुषी (11 वर्ष) के साथ शुक्रवार की रात पर छत पर सोए थे। देर रात उनकी नींद खुली तो दोनों बेटियां गायब थीं। 

विज्ञापन
dead body recovered of one of the two sisters who went missing mysteriously in deoria
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले के तरकुलवा थानाक्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव से शुक्रवार की रात गायब हुई दो सगी बहनों को उनकी मां ने ही गंडक नदी में फेंक दिया था। रविवार को छोटी बेटी का शव पुलिस ने छोटी गंडक नदी के पचरूखिया घाट से बरामद कर लिया। जबकि दूसरी बेटी की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से ही मां घर से लापता है। पति ने बेटियों को नदी में फेंकने के मामले में पत्नी को नामजद किया है।
विज्ञापन


बसंतपुर धूसी गांव  के रहने वाले बृजवासी कुशवाहा का शुक्रवार की रात किसी बात पर पत्नी संध्या से विवाद हुआ था। उसके बाद पति-पत्नी बेटी अनीशा ( 6 वर्ष ) व आयुषी (11 वर्ष) के साथ छत पर सोए थे। बृजवासी ने पुलिस को बताया कि देर रात नींद खुली तो पत्नी और दोनों बेटियां गायब थीं। बृजवासी ने शनिवार को इस संबंध में पुलिस को तहरीर भी दी थी।
विज्ञापन


इस बीच रविवार को पचरूखिया घाट पर लोगों ने एक शव नदी में एक टीले के पास रुका हुआ देखा। इसकी सूचना मिलने पर तरकुलवा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त के लिए बृजवासी को बुलवाया। बृजवासी ने शव की शिनाख्त बेटी अनीशा के रूप में की। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि  एक बालिका का शव बरामद हो चुका है। दूसरी बालिका की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed