फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of youth found in Gandak river

गंडक नदी में मिला युवक का शव

Sat, 28 Mar 2020 08:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Gandak river
गंडक नदी में मिला युवक का शव
विज्ञापन

तरकुलवा (देवरिया)। स्थानीय थानाक्षेत्र के बघाड़ा महुआरी गांव के पास छोटी गंडक नदी में शुक्रवार की शाम 30 वर्षीय युवक का शव मिला। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

तरकुलवा थानाक्षेत्र के बघाड़ा महुआरी गांव के कुछ लोग गंडक नदी की तरफ गए थे। लोगों ने नदी में युवक का शव देखा। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव से दुर्गंध उठ रही थी। इससे यह चर्चा होने लगी कि युवक की मौत दो-तीन दिन पहले हुई होगी। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हुलिया के हिसाब से शिनाख्त करने में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि युवक करीब 30 वर्ष का है। शव का जल्द ही शिनाख्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed