फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of young man found in suspicious circumstances

Deoria News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Wed, 16 Oct 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Oct 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in suspicious circumstances
बरहज। नगर स्थित रेलवे स्टेशन के निकट हनुमान मंदिर के समीप मंगलवार की शाम संदिग्ध हाल में एक शख्स का शव मिला। जिसकी पहचान सरयू नदी पार परसियां देवार के मोहांव टोला निवासी ओमप्रकाश यादव 30 वर्ष पुत्र श्रीकृष्ण यादव के रुप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ओमप्रकाश के घुटने पर चाेट का निशान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के निकट हनुमान मंदिर के समीप शाम को कुछ लोगों ने संदिग्ध हाल में एक शख्स का शव देखा। जिसे देख लोग शोर मचाने लगे। शव मिलने की जानकारी होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर एसआई संतोष यादव, कन्हैया प्रसाद भी पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह शव की पहचान कराया। ओमप्रकाश यादव के मौत की जानकारी होने पर मौके पर गांव के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन

बेटे का शव देख मां फूलकुमारी देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। जबकि परिवार के अन्य सदस्य दहाड़ें मारने लगे। ओमप्रकाश दो भाई, तीन बहनाें में सबसे बड़े थे। उनके मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा थी। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed